हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव हजारा ग्रंट में अचानक छप्परो में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है, आग तब लगी जब परिवार के सदस्य गांव में चल रहे उर्स को देखने के लिए गए हुए थे छप्परों में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर ग्रामीणों में भी भय का माहौल बना दिया, ग्रामीणों ने कई घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया, लेकिन आग पर काबू पाने तक छप्परों में रखे घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे, पीड़ित समीम और फरजाना ने बताया कि घर में अचानक आग लग गई और घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका है सर छुपाने के लिए भी आसरा नहीं रहा, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर होना पड़ गया है उन्होंने बताया कि हमारा मजदूरी करने का काम है और अचानक घर में आग लगने और घर में रखा सामान जलने से जीवन यापन करने में भी कठिनाई सामने खड़ी हो गई है उन्होंने बताया कि लगभग दो से ढाई लाख का नुकसान हुआ है और घर में तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं बच्चे भी खुले में रहने को मजबूर हो चुके हैं उन्होंने शासन प्रशासन से गुहार लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours