हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश अनुसार थाना ज्वालापुर क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देशित किया गया, जिसके विरुद्ध परिपेक्ष में पुलिस अधीक्षक नगर, शहर अधिकारी सदर के निर्देश में थाना ज्वालापुर क्षेत्र से सट्टे की खाई बाड़ी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था इस कर्म में थाना क्षेत्र ज्वालापुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र चौहान को घास मंडी में बड़ी तादात में एक घर मे काफी दिनों से जोरो पर सट्टे की खाईबाड़ी, चिड़िया बाजी व जुवा खेलने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर चौकी इंचार्ज देवेंद्र चौहान ने व ज्वालापुर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर दबिश दी गई, तो कुछ लोग एक चार्ट जिसमें विभिन्न प्रकार के चित्र बने हुए थे जिस पर यह लोग पैसा रख कर जुआ खेल रहे थे खेल को स्थानीय भाषा में तोता मैना का खेल कहा जाता है जिन को तत्काल पुलिस द्वारा ,सामान व पैसे के सहित निम्न अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसमें महेंद्र पुत्र किशोरी लाल, दीपक पुत्र प्रेमसुंदर, रिजवान पुत्र निसार, खलील पुत्र शकील ,सोहेल पुत्र इरफान, ललित पुत्र प्रेमचंद, बिलाल पुत्र याकूब बृजेश पुत्र रमेश, श्रवण कुमार पुत्र मोवासी, सोनू पुत्र सतीश, प्रवीण पुत्र मोनु को नगदी 4240 रुपये व एक चार्ट के साथ एक घर में जुआ खेलते हुए मौके पर गिरफ्तार किए गए, जिसमें की अभ्यार्थियों पर मुकदमा अपराध संख्या 478 / 19 धारा 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours