हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन कर गंगा स्वच्छता, बेटी बचाओ ओर गो ग्रीन का संदेश दिया। स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट के द्वारा आयोजित मल्टी टेलेंट शो के कार्यक्रम में हरिद्वार के युवाओं ने मंच पर अपनी प्रस्तुति दी, संस्था के द्वारा युवाओं को मंच देने का काम करते हुए कार्यक्रम संयोजक ओर प्रस्तुतकर्ता रहे इवेंट डिजायर (निजी कंपनी) ने मुख्य रूप से चयनित बच्चों को भविष्य में मुम्बई जैसी फ़िल्म सिटी में अपना वर्चस्व बनाने का भरोसा दिलवाया उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हरिद्वार के युवाओं के भीतर छिपी कला को मंच देने के साथ ही उनकी पहचान देशभर में करवानी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार के वरिष्ठ उद्योगपति ओर समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, एडवोकेट अरविंद श्रीवास्तव ने शिरकत करते हुए सिटी अस्पताल के सर्जन एक०के अग्रवाल और चंडी देवी पीठ के महंत रोहित गिरी महाराज ने कार्यक्रम आयोजक ओर संयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित रूप से कार्यक्रम सफल रहा है और जिन उद्देश्यों से कार्यक्रम आयोजित किया गया है उस पर भी संस्था लगातार कार्यरत है। उन्होंने बताया कि किसी सामाजिक संस्था द्वारा इतने सुंदर तरीके से लोगो को उनके  सामाजिक उत्तरदायित्व को समझाना हर किसी के बस की बात नही है, जहां एक ओर लोग सुर्खियां बटोरने के लिए स्वांग की कला अपनाते है वही स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट ओर इवेंट डिजायर कंपनी ने युवाओं को मंच देने के साथ ही इतने सुंदर तरीके से आम जनमानस को जागरूक किया है कि वह खुद समय समय पर कदम कदम पर उनके साथ खड़े होंगे। कंपनी के संचालक आरज़ू कार्तिकेय ओर उनके साथियों ने बताया कि उपहार स्वरूप सभी को एक एक पौधा दिया गया और साथ ही गंगा के प्रति स्वच्छता का भाव रखने, महिलाओं का सम्मान करने और प्रकृति की देखरेख करने की शपथ दिलवाई गयी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours