हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। गणेशपुर सेक्टर रोड स्थित नवनिर्मित श्री दुर्गा माता मंदिर में वैदिक मंत्रों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा पंडित विजय सेमवाल द्वारा विधि-विधान के साथ स्थापित की गई।विद्वान पंडितों ने मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा आज पूर्णाहुति के साथ संपन्न करायी। यज्ञ तथा पूजा अर्चना के साथ ही मंदिर में सभी भक्तों ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। नवनिर्मित मंदिर में पहुंचकर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल तथा भाजपा नेता संजय अरोड़ा आदि ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पंडित विकास पैन्यूली, पंडित राजीव पैन्यूली, पंडित गणेश सेमवाल, पंडित परमानंद सेमवाल, मंदिर समिति के संरक्षक प्रीतम सिंह, अध्यक्ष सतीश शर्मा, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, रमेश चंद शर्मा, सिताब सिंह, सुदेश कांत शर्मा, अरविंद पवार, दीपक शर्मा, कृष्णपाल सिंह, सितम सिंह, जय भगवान शर्मा, अनूप शर्मा, अनुराग कौशिक आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours