हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार।पथरी थाना पुलिस द्वारा पत्नी के हत्यारे पति को गिरफ्तार किया गया है चीनू ने पुलिस को बताया कि मेरी बहन बन्तो देवी पत्नी रवीनाथ निवासी सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा थाना पथरी की मेरे जीजा रविनाथ ने हत्या कर दी है सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन करते हुए उपजिलाधिकारी को अवगत कराया गया, और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया, जिस के संबंध में चीनू पुत्र सिंघानाथ निवासी सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा की तहरीर पर तत्काल थाना में मु०अ०स०357/19 धारा 302 में रवीनाथ पुत्र कलमीनाथ निवासी सपेरा बस्ती धिस्सुपुरा के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया, वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में तथा क्षेत्रधिकारी लक्सर के निकट पर्यवेक्षण में अभियुक्त की तलाश करने के लिए एक टीम का गठन किया गया, जिसमें संभावित स्थान सपेरा बस्ती, चंडी पुल के नीचे, भानियावाला, हरिपुर कला, ऋषपना पुल, देहरादून, बिजनौर, यमुनानगर आदि स्थानों पर दबिश दी गई और पुलिस टीम ने अभियुक्त रविनाथ को दिनांक 11.10 2019 को पथरी के जंगलों से गिरफ्तार किया, अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल रेलवे लोडिंग व अनलोडिंग याद्र  को झाड़ियों से बरामद किया गया, पुलिस द्वारा अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है, पुलिस टीम में  पथरी थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान, उपनिरीक्षक चौकी फेरूपुर प्रभारी उमेश, उपनिरीक्षक गजेंद्र रावत, एएसआई संजीव यादव, एएसआई रतिराम, कांस्टेबल अशोक,  कांस्टेबल नारायण, कांस्टेबल सुखविंदर, कांस्टेबल मनीष, म० कांस्टेबल तपन मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours