हरिद्वार की गूंज (24*7)
फिर फोन पर 25 से बढाकर मांगी 40 लाख रुपये की रंगदारी
(शहनाज मलिक) देवबंद। नगर के प्रख्यात चिकित्सक डाक्टर राजेश शर्मा ( सर्जन ) से बदमाशों द्वारा पहले लेटर डालकर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी बाद मे फोन पर 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई जिस पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया है साथ ही चिकित्सक से वसूले गए २ लाख रुपये भी बरामद किये है बृहस्पतिवार की देर रात्रि इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने पुलिस टीम के साथ देवबंद-मंगलौर मार्ग पर स्थित मिरगपुर गांव के गेट के समीप मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है
देखें वीडियो
दोनों बदमाशों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक राजेश शर्मा से ४० लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि करीब पंद्रह दिन पूर्व डा. राजेश से दोनों बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी जिसमें उन्हें दो लाख रुपये दिए जा चुके थे बाकी रकम के लिए बदमाश लगातार चिकित्सक को फोन कर रहे थे इस सम्बंध में चिकित्सक द्वारा पुुलिस जानकारी देने पर पुलिस हरकत में आ गई और डा. राजेश की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु की मुखबिर ने सूचना दी कि रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश देवबंद मंगलौर रोड से गुजर रहे हैं पुलिस ने बदमाशों को दबोचने के लिए घेराबंदी कर दी अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस उन्हें मौके से दबोच लिया इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाशों की पहचान गांव दुगचाड़ा निवासी कुलवीर पुत्र अनवर सिंह व उपेंद्र पुत्र कंवरपाल निवासी शिवपुर के रूप में हुई है पुुलिस ने उनके कब्जे में रंगदारी में ली गई दो लाख रुपये की नगदी के अलावा एक तमंचा व एक लाइसेंसी पिस्टल मय लाइसेंस, कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है, आंनद देव मिश्रा कोतवाली प्रभारी देवबंद ने बताया की एक डॉक्टर राजेश शर्मा है अभी कुछ दिन पहले इनको धमकी लेटर आया था ज्यादा इन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया था कुछ दिन बीतने के बाद फिर इनको 2 तारीख में अननोन नंबर से कॉल आई जिसमें बार-बार फोन करके परेशान किया गया और उनसे ना जायज मांग मांगी गई उनसे बार-बार कहा जा रहा था कि आप मुझसे आकर मिलो डाक्टर काफी घबराए हुए थे लेकिन इन्होंने खुद जाकर के इन लोगों से संपर्क करने की कोशिश की संपर्क करने पर उन्होंने कुछ जानकारी दी जानकारी इकट्ठी करने पर जो इनको नंबर मिले थे इनसे पहले तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया मुकदमा लिखवाने के बाद उनको ट्रेस किया गया ट्रेस करने पर कुछ लोग प्रकाश में आए जिनको कल रंगदारी के चक्कर में दो लाख की फिरौती मांगने के चक्कर में रिकवरी की गई और अन्य लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा इसमें नाम कुलबीर का हाथ है कुलबीर काफी दिन से डॉक्टर से जुड़ा हुआ है और उसने ही सारी साजिश रची एक तरस पाल हैं जो इसमें वह मास्टरमाइंड है बाकी और सहयोगियों ने भी इस घटना को अंजाम दिया गहन छानबीन की जा रही है जो इसमें नाम प्रकाश में आएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी उस पर पुलिस अलग से जांच कर रही है जो डाक्टर साहब के जानने वाले हैं डॉ रवि खुराना का नाम लिया है वह काफी दिनों से इनके साथ साथ रहे हैं लेकिन वह अलग मैटर है उस पर भी जांच की जा रही है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours