हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी सदस्यों ने भगतसिंह चौक से शिवालिक नगर तक, गौसेवा का शुभकार्य किया। जिसमें गायों को हरा चारा देने के साथ-साथ देखा गया कि कोई बीमार या चोटिल तो नहीं है और उनकी भी सेवा की गई, वहीं प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अली अब्बासी ने कहा कि गौसेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। प्रत्येक व्यक्ति को गौसेवा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में गौसेवा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। इनकी सेवा करने वाला व्यक्ति कभी भी घाटे में नहीं रहता है। उन्होंने गौसेवा में हिस्सा लेने वाले सभी साथियों का आभार भी प्रकट किया। इस अवसर पर मुख्यरूप से मातातुल्य पूर्व महिला आयोग की अध्यक्षा व वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री श्रीमती सन्तोष चौहान, मातातुल्य वरिष्ठ नेत्री बिना कपूर, हरिद्वारिलाल, शाहनवज सिद्दीकी, इरशाद खान, दिग्विजय सिंह, सागर राजपूत आदि सभी साथियों ने गौसेवा कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours