हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में गुस्साए किसानों ने उत्तराखंड के मुखिया त्रिवेंद्र रावत का पुतला फूंका है। किसानों ने उत्तराखंड सरकार मुर्दाबाद किसान एकता जिंदाबाद तानाशाही नहीं चलेगी आदि से जमकर नारेबाजी की, किसान गुस्से में थे जब हमने किसानों से बात की तो किसानों ने बताया कि बीती 27 तारीख को हमने रुड़की में इकबालपुर शुगर मील पर बकाया गन्ना भुगतान को लेकर आंदोलन किया था, 
जिसमें सरकार ने हमसे वादा किया था कि 3 तारीख में इकबालपुर शुगर मिल की चीनी की नीलामी कर किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन कल 3 तारीख में सरकार ने मिल मालिकों से सांठगांठ कर चीनी की नीलामी नहीं की और किसानों को उनका बकाया भुगतान नहीं दिया गया है, उत्तराखंड सरकार ने शुगर मिल मालिक के साथ मिलकर किसानों को ठगने का काम किया है उसका हम सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे, किसानों ने कहा कि अगर अगले कुछ रोज में किसानों को भुगतान नहीं किया गया, तो हम उग्र आंदोलन करेंगे, रोड जाम कर देंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी, किसानों की अंदर उबल रहा गुस्सा इतना भयानक रूप ले चुका है कि पैसे से तंग किसान कुछ भी कर सकता है गुस्साए किसान साफ शब्दों में चेतावनी दे रहे हैं कि अगर भुगतान नहीं किया गया तो परिणाम जो भी होगा उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours