हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गैंस प्लांट चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सतेन्द्र नेगी को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक नशे की सामग्री के साथ गैस प्लांट के बराबर से जो रोड जा रहा है, चौकी इंचार्ज द्वारा तत्काल कार्यवाही अमल मे लाई गई, तथा सुराग तरासी की गई तो एक युवक पुलिस को देखकर हडबडा गया जिसे पुलिस ने घेरा बंदी करके पकडा पकडे गये युवक का नाम शौकीन पुत्र शराफत निवासी ग्राम सलेमपुर थाना हाजा जिसके पास 1.7 किलोग्राम चरस मिली जिसकी बाजारी कीमत 175000 आंकी गई है,
पकडे गये युवक का आपराधिक विवरण तलाश किया जा रहा है, उक्त युवक को पकडने हेतु कार्यवाही को अमल मे लाने वाली पुलिस टीम मे मुख्य रुप से प्रभारी निरीक्षक थाना हाजा शंकर सिंह बिष्ट, चौकी इंचार्ज सतेन्द्र नेगी, का०गोपी चंद, का० संतराम, का०हरवीर सिंह आदि शामिल रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours