हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। गणेश चतुर्थी का त्योहार भारत भर में बड़े धुम-धाम से मनाया जाता है। हरिद्वार तीर्थ नगरी में भी गणेश चतुर्थी की धूम देखी जा रही है, आपको बताते चलें कि भगवान गणेश की आराधना का महापर्व को लेकर लोगों में प्रतिमा स्थापना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। हरिद्वार तीर्थ नगरी से लेकर गली-मोहल्लों में गणपति स्थापना के लिए पंडाल अंतिम रूप ले रहे हैं।
बाजार में बिक्री के लिए गणेश प्रतिमाएं भी नजर आ रही है। गणेश प्रतिमा की स्थापना को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। दो सितंबर को गणेश चतुर्थी से 11 दिनी गणेशोत्सव की धूम रहेगी, इस दिन भक्त भगवान गणेश से सूख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए व्रत रखते है और दाल बाटी का भोग लगाकर प्रसन्न करते है,
यह त्योहार गणेश चतुर्थी से शुरु होकर अंनत चतुर्थी तक बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का त्योहार प्रमुख में माना जाता है, और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours