हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में रोशनाबाद स्थित कलैक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी विनित तोमर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हरबीर सिंह ने भी जनशिकायतें सुनी, जनता मिलन मे अधिकतर समस्याएं चकबन्दी, बिजली, पानी, पैमाइश, पेंशन आदि की रही, जनता मिलन में लगभग 40 समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुये जिनमें से अधिकतर समस्याओं का मोके पर ही निस्तारण करते हुये शेष समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर शीघ्र निस्तारण करने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है।
वहीं जनता मिलन में छत्रपाल आन्नेकी हित्तमपुर द्वारा विकलांग रिक्शा की मांग पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को विकलांग रिक्शा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, जिसे समाज कल्याण अधिकारी द्वारा मौके पर ही रिक्शा उपलब्ध करा दी गयी तथा अन्य शिकायतों में मुनीबा रूड़की द्वारा घरेलू हिंसा से सुरक्षा के सम्बन्ध में कौशल सैनी रूड़की द्वारा रोजगार दिलाये जाने, अखिल अग्रवाल ज्वालापुर द्वारा कालेज से एनओसी दिलाये जाने, सर्वेश पुरोहित द्वारा बैंक संबंधी शिकायत चौधरी जगपाल सिंह उदल्हेडी व साथ आये किसानों द्वारा गन्ना क्रय केन्द्र के सम्बन्ध में ऋषिपाल सैनी अध्यक्ष उपभोक्ता स्वजल एवं स्वच्छता समिति द्वारा पानी की टंकी के संबंध में भूरी सलेमपुर महदूद द्वारा जमीन पर कब्जा संबंधी आदि की शिकायत मुख्य रही। इस अवसर पर सम्बन्धित जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours