हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज सुबह 06 बजे राजा गार्डन के महेंद्र विहार मे समाज सेवी वीर गुर्जर के घर मे जहरीला वाइपर प्रजाति का साँप घुस गया, घर मे साँप घुसने की खबर से  आस पास के लोगो के अंदर डर का माहौल पैदा हो गया था, जिस समय जहरीला साँप वीर गुर्जर के घर मे घुसा उस समय वीर गुर्जर और उनकी पत्नी घर पर ही मौजूद थी, 
                       देखें वीडियो
राजा गार्डन वार्ड के पार्षद की सहायता से सुबह सूचना मिलने पर पार्षद लोकेश पाल ने जन सेवा का परिचय देते हुए, तुर्की वन विभाग को इसकी सूचना दी, और वन विभाग के कर्मचारी तुरन्त वहाँ पहुँचे, और जहरीले साँप को घर से बाहर निकालकर जंगल मे छोड़ दिया, पार्षद लोकेश पाल ने जन सेवा कर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया, आपको बताते चले कि वीर गुर्जर स्पर्श गंगा संगठन के मजबूत स्तम्भ के रूप मे जाने जाते है, और हर रविवार को गंगा और सहायक नदियो की स्वच्छता के लिए कार्य कर समाज सेवा कर रहे, साथ ही साथ पार्षद लोकेश पाल ने भी बहुत सराहनीय कार्य किया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours