हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार कनखल स्थित भगवंती पुरम कॉलोनी में वर्षों से बने शिव मंदिर को कुछ दबंगों द्वारा हटाए जाने के विरोध में कॉलोनी वासियों ने जमकर हंगामा काटते हुए कहा कि यहा वर्षों से शिव मंदिर स्थित हैं,
देखें वीडियो: आदित्य शर्मा
कुछ लोग इस जमीन को हड़पने के लिए अपनी दबंगता दिखा रहे हैं उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन भी ऐसे दबंगो की मदद कर रहा है जो असामाजिक तत्व हैं जो अराजकता फैलाने का काम करते हैं,
देखें वीडियो: मनीष गुप्ता महामंत्री बीजेपी युवा मोर्चा
कॉलोनी वासियों ने इस मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन से कई बार की लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से घोर लापरवाही बरती जा रही है वही कॉलोनी वासियों का कहना है कि यहां शिव मंदिर था और रहेगा और इसको हटाने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा इसके लिए चाहे हम लोगों को धरना प्रदर्शन ही क्यों ना करना पड़े।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours