हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक विपिन पुत्र जसवीर ने बताया कि मैं स्कूटी से बसेड़ी खादर गांव में बनी बर्फ फैक्ट्री से बर्फ लेने के लिए जा रहा था जब मैं बसेड़ी चौराहे पर पहुंचा दो मोटरसाइकिल सवार युवक अचानक मेरी स्कूटी के सामने आ गए, जिसके चक्कर में मैंने ब्रेक लगा दिए और स्कूटी सड़क पर गिर गई मौके पर जमा भीड़ ने घायल युवक को आनन फानन मे एक डॉक्टर की दुकान में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसका उपचार किया, अब घायल युवक की हालत में सुधार है घायल युवक विपिन पुत्र जसवीर लक्सर कोतवाली क्षेत्र के केहडा गांव का निवासी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours