हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। ज्वालापुर तहसील के अलावलपुर गांव में किसानों की गन्ने की फसल को बंदरों ने तहस-नहस कर दिया है इसकी शिकायत पहले भी कई बार किसानों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों से की गई, मगर आज तक उस पर कोई कार्रवाई नही हई है जिसका खामियाजा आज किसानों को भुगतना पड़ रहा है
देखें वीडियो: क्या कहा किसान ने
बंदर लगातार किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं किसानों ने बताया कि लगभग 5 सालों से यह बंदर हमारी फसलों को तहस-नहस कर रहे हैं और आज भी हमारी 5 बीघे गन्ने की फसल को बंदरों ने तहस नहस कर दी है जिससे हमारे बच्चे भूखे मरने की कगार पर आ गए हैं उन्होंने कहा कि फसल के आधार पर ही हम अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं अगर हमारी फसल ही नहीं रहेगी, तो हमारे बच्चे भूखे ही मर जाएंगे उन्होंने कहा कि न तो जंगल के अधिकारी हमारी सुन रहे हैं और ना ही सरकार आज हमने मीडिया को अवगत कराया और मामले की जानकारी दी, जिससे यह खबर सरकार तक जाए और इसका कुछ समाधान हो सके, अब देखना यह होगा कि क्या सरकार किसानों की फसलों को बंदरों के आतंक से बचा पाएगी या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours