हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में लगातार मिल रही अवैध नशे की बिक्री को लेकर सप्तऋषि चौकी प्रभारी को नशे पर रोकथाम को लेकर युवा नेता आकाश भाटी के संयोजन मे ज्ञापन दिया, यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार संत बाहुल्य क्षेत्र में अवैध शराब व स्मेक विक्रेताओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जगह-जगह अवैध शराब बेचने वाले लोग अपने छोटे-छोटे ठिकाने बना चुके है, देश का युवा लगातार नशे की गिरफ्त में जकड़ता जा रहा है, ऐसी स्थिति में हम कैसे स्वर्णिम भारत के सपने की कल्पना कर सकते है,  
हन्नी अग्रवाल व नितिन यादव ने कहा कि एक और जहाँ हरिद्वार को देवभूमि के रूप मे पूरा विश्व जानता वही हरिद्वार तीर्थ नगरी के स्थान पर पिकनिक स्पॉट का रूप लेता जा रहा है, इस नशे के दलदल के कारण हरिद्वार की धार्मिक छवि व धर्मस्व को भी नुकसान हो रहा है, तुषार कपिल व अनुज चौहान ने कहा की हरिद्वार में लगतार बढ़ता नशा आजकल के नौजवानों को अपनी गिरफ्त में ले कर उनका भविष्य बर्बाद कर रहा है, हम आज ज्ञापन देकर प्रशासन के संज्ञान में लाना चाहते है, फिर भी कार्येवाही ना हुई तो, उत्तरी हरिद्वार में वृहद स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा, ज्ञापन देने वालो में, प्रशांत शर्मा, एकलव्य गोस्वामी, विशाल निषाद, मुकेश कुमार, रोहित नेगी, नितिन शर्मा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours