हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के अंतर्गत गांव बिशनपुर में सांपों का जहर निकालने वाली फैक्ट्री का मामला सामने आया है जिसपर पथरी पुलिस ने संज्ञान लेते हुए छापेमारी कर दो सौ सांप अलग-अलग प्रजातियों के बरामद किए हैं। जिसकी सूचना वन विभाग कर्मचारियों को दी गई मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने जांच पड़ताल की, जिसमें कोबरा, वाइपर, अलग अलग प्रजातियों के सांप मय बॉक्स बरामद कर लिए गए हैं मौके से अपने आप को चौकीदार बताने वाले एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है बताया जा रहा है कि लंबे अरसे से यहां सांपों का जहर निकालकर महाराष्ट्र की एक कंपनी को बेचा जा रहा था सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री किसी भाजपा के कार्यकर्ता की बताई जा रही है। 
   देखें वीडियो: डी०एफ०ओ० आकाश वर्मा
फिलहाल पुलिस ने फैक्ट्री पर ताला जड़ दिया है वहीं पुलिस फैक्ट्री चालक की तलाश में जुट गई है ग्राम वासियों ने बताया कि एक साल पहले से फैक्ट्री चलाई जा रही थी और इसके आसपास किसी को भी आने नहीं दिया जाता था रात में एक गाड़ी आती थी और रात में ही निकल जाती थी पथरी थाने के कार्यवाहक एसओ गजेंद्र रावत ने बताया कि एक को हिरासत में ले लिया गया है और वन विभाग को इस पूरे मामले की जानकारी दी गई है पुलिस मुताबिक जांच पूरी होने तक फैक्ट्री में ताला लगा दिया है सभी दस्तावेज मिलने और जांचने के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी मौके से एक बोतल जहर भी बरामद किया गया है वहीं डी०एफ०ओ० आकाश वर्मा ने बताया कि जहर निकालने वाली फैक्ट्री का मामला सामने आया है जिसका संज्ञान लेते हुए पता लगाया गया है कि फैक्ट्री चालक के पास सांपों का जहर निकालने का अनुमति प्रमाण पत्र है उन्होंने बताया कि फैक्ट्री चालक ने सांप को को सुरक्षित रखा था जिससे किसी को किसी भी तरह कि खतरा नहीं था। और आगे मामले की गहनता के साथ जांच पड़ताल की जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours