हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जनपद में भिक्षावृत्ति में लगे एवं लावारिस अवस्था में रह रहे नाबालिक बच्चों की मासूम जिंदगी को संवारने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को भिक्षावृत्ति में लगे एवं लावारिस घूमते बच्चों को चिन्हित कर उनके जीवन को सामान्य सुधारने के संबंध में अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गये थे। जिसके क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम प्रभारी निरीक्षक पी०सी० मठपाल के नेतृत्व में सप्तऋषि कोतवाली नगर क्षेत्र से एक बालक उम्र लगभग 12 वर्ष लावारिस एवं दयनीय स्थिति में बरामद किया गया। जिसको एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग द्वारा भोजन कराया गया, उसके बाद बाल कल्याण समिति के सम्मुख प्रस्तुत कर बालक को बाल संरक्षण ग्राम रोशनाबाद में दाखिल किया गया। बालक द्वारा अपने स्थान के संबंध में स्पष्ट नहीं बताया गया है लेकिन जालंधर पंजाब का रहने वाला बताया गया है उपयुक्त बालक के परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम में प्रभारी निरीक्षक पी०सी० मठपाल, कांस्टेबल राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल हेमलता पांडे, कांस्टेबल वचन मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours