हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। आपको बताते चलें कि श्री वीर सेन चौहान पुत्र श्री श्याम लाल नि०बिष्ट गांव थाना राजपुर, देहरादून ने थाना राजपुर पर लिखित सूचना दी कि इनका एक नया मकान बिष्ट गांव में बन रहा है, वहाँ पर कई कुंतल सरिया भी पड़ा था, जिसको कल रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है, इस सूचना पर उचित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया, तथा उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए, उच्चाधिकारीगनो को अवगत कराया गया है, जिस पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे, जिस पर पुलिस अधीक्षक नगर, महोदया व क्षेत्राधिकारी मंसूरी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा उक्त घटना के संबंध में पूर्ण जानकारी एकत्रित कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किये गए, जिसमे एक गाड़ी पिक अप संदिग्ध दिखाई दी, तथा उक्त पिक अप गाड़ी के संबंध में लोकल पुलिस सूत्रों को अवगत कराया गया, तथा जगह जगह पुलिस द्वारा उक्त गाड़ी की तलाश प्रारम्भ की गई, इसी क्रम में कल रात्रि को ही मुखविर द्वारा सूचना मिली कि बिष्ट गांव से जिन चोरों ने सरिया चोरी किया था, उसको बेचने के लिए उसी गाड़ी से निकले हैं, इस सूचना पर पुलिस टीम मुखविर के बतायेनुसार सिनोला गांव हनुमान मंदिर तिराहे से पुरुकुल रोड की गई तभी एक गाड़ी की लाइट आती दिखाई दी जिसको टोर्च से देखा तो ये वही गाड़ी है, जिसको रोकने का इशारा किया किंतु नही रुकी, तभी इसका पीछा कर रात्रि को ही इसको पकड़ लिया, इस गाड़ी में 2 व्यक्ति बैठे थे, और सरिया भरा है, जिसको पूछने पर उक्त सरिया बिष्ट गांव से चोरी करना बताया, उक्त दोनों को गिरफ्तार किया गया, तथा चोरी के माल को मय गाड़ी सहित कब्जे पुलिस लिया गया। जिनको आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। दीपक पुत्र भोपाल सिंह नि०गड्डू वाला थाना कैंट सन्नी लाल पुत्र मनोहर लाल नि०सुमन नगर, राजपुर, देहरादून। उम्र 27 वर्ष। 

बरामद की गयी सामग्री करीब दस कुंतल लोहे का सरिया कीमती करीब 35000 रुपये

एक गाड़ी पिक अप No- Uk07Ca 8142 (घटना में प्रयुक्त पूछताछ पर मुख्य अभियुक्त दीपक ने बताया कि यह कक्षा 8 पढ़ा लिखा है, पेशे से मज़दूरी करता है, शादी शुदा है, दो बच्चे है, शादी जब कि थी तो कर्ज़ हो गया था, उसके बाद मज़दूरी से कर्ज कम नही हो पा रहा था, बिष्ट गांव से इसका घर करीब 2 किमी दूर है, तब इसने योजना बनाई कि बिष्ट गांव से सरिया चोरी कर बेच देगा, इसमें उक्त गाड़ी के ड्राइवर सन्नी लाल को भी लालच देकर शामिल कर लिया, और एक बार करीब 10 दिन पहले सरिया चोरी कर छुपा दिया था, 18 तारीख की रात्रि को भी सरिया चोरी करके गाड़ी सहित छुपा दिया था, कल रात्रि को सारा सरिया गाड़ी में भरकर बेचने जा रहे थे कि पकड़े गए, इनके द्वारा अन्य तथ्यों की भी जानकारी दी गयी हैं, जिसका परीक्षण/विश्लेषण कर आवश्यक विधिक कारवाही की जाएगी,इस प्रकार राजपुर पुलिस द्वारा घटना की सूचना के मात्र 8 घण्टे के अंदर, घटना का सफल अनावरण करते हुए, शत प्रतिशत बरामदगी की गई है, जिसकी जनता द्वारा प्रंशसा की गई है, थानाध्यक्ष अशोक राठौड़, उ०निरी० बलवीर रावत (विवेचक), उ०नि० दीपक द्विवेदी, कानि० संजय बलूनी व कानि० मनोज बिष्ट आदि शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours