हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पशु चिकित्सालय में कर्मचारियों का अकाल होने से आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत जब पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे यहां पर कर्मचारियों का टोटा है और हमने पहले भी उच्चधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द पशु चिकित्सालय में कर्मचारियों की कमी को पूरा किया जाए उन्होंने बताया कि  फार्मासिस्ट ने होने के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है अगर वह पशु देखने के लिए क्षेत्र में चले जाते हैं,
                         देखें वीडियो
तो पशु चिकित्सालय में कोई ऐसा जिम्मेदार कर्मचारी नहीं है जो उनके बाद देखभाल कर सकें, उन्होंने कहा कि हमारे यहां पर फार्मेसिस्ट और 4 कर्मचारी व दो चपरासियों की कमी है जिससे उन्हें इलाज करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही पशु चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि उनके पास 6 डिस्पेंसरी हैं इसमें 4 डिस्पेंसरी अभी खाली हैं इसीलिए उन्होंने शासन से मांग की हैं कि जल्द से जल्द लक्सर में कर्मचारियों की कमी को पूरा किया जाए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours