हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगने के बाद भी खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है दिन-रात खनन माफिया बेखौफ होकर प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर अपने अवैध कारोबार को धड़के से चला रहे हैं। हालांकि प्रशासन समय-समय पर अवैध खनन सामग्री वाहनों पर कार्रवाई तो की जा रही है लेकिन खनन माफियाओं के बेखौफ हौसलों पर शिकंजा कसने में प्रशासन पूर्ण रूप से विफल नजर आ रहा है। आलम यह है जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्रॉली डंपर आदि लगाकर नदियों का सीना चीरा जा रहा है और प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खनन का खेल खेल कर सरकारी धन को चुना लगाने में खनन माफिया कोई भी चूक नहीं कर रहे हैं। प्रशासन भी अपने फर्ज को ईमानदारी के साथ नहीं निभा रहा है जिससे खनन माफियाओं के ओर हौसले बुलंद हो रहे हैं। वही भगवानपुर पुलिस ने अपनी खानापूर्ति करते हुए हसनपुर मदनपुर नदी से तीन ट्रैक्टर अवैध खनन में सील किये है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours