हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। खानपुर क्षेत्र के प्रह्लादपुर गांव के पास सड़क हादसे में आमने सामने से आ रही दो मोटरसाइकिल आपस में टकराई गई। मोटरसाइकिलो के हादसे में 14 माह के एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार मौक देखकर फरार हो गया, गंभीर हालत में बच्चे को लक्सर के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने हिमांशु पुत्र अमित निवासी माडाबेल्ला उम्र 14 माह को किया मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस बाइक सवारों की तलाश में जुटी हुई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours