हरिद्वार की गूंज (24*7)
देखें वीडियो
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आयुध निर्माणीयो के निग्नीकरण को लेकर 20 अगस्त से एक महीने की हड़ताल पर पूरे देश के रक्षा कर्मचारी हड़ताल का तीसरा दिन भी मजदूर हड़ताल लगभग 100% जारी रहा। पूरे देश में रक्षाकर्मी मजदूर एक महीने की हड़ताल पर है। आयुध निर्माणीयो देहरादून में संयुक्त संघर्ष समिति के आहवान पर दोनों निर्माणीयो के सभी मजदूर साथी आज तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। आज भी सभी कर्मचारियों में पूरा उत्साह दिखा, सभी मजदूर साथी ने आज भी हड़ताल पर रहकर निर्माणी के गेट पर केन्द्रीय सरकार के खिलाफ नारे बाजे की, आयुध निर्माणी देहरादून के कुछ जूनियर वर्कस मैनेजरों (JWM) आज भी निर्माणी मे प्रवेश किया। किन्तु संयुक्त संघर्ष समिति ने कोई वाद विवाद नही किया। संयुक्त संघर्ष समिति ने आपने सभी मजदूर साथियों का बहुत बहुत धन्यवाद ओर आभार भी प्रकट किया। जिन्होंने निर्माणी में न जाकर आपनी एकता को प्रदर्शित किया। वहीं शाम को OFD कर्मचारियों ने पूरे फैक्ट्री इस्टेट में बाइक जुलूस भी निकाला। इस अवसर पर संयुक्त संघर्ष समिति के आयुध निर्माणी देहरादून के पंकज शर्मा, अशोक शर्मा, महेन्द्र चौहान, उज्जवल त्यागी, धीरेन्द्र त्यागी, नीरज शर्मा, कलीम अहमद, विश्व नाथ गौड, ईन्दर सिंह, दीपक पन्त, सुदेश कुमार, कपिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours