हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर।लक्सर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ऐथल गांव में एक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी राजकीय विद्यालय तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वही जय दुर्गा पब्लिक स्कूल सेठपुर लक्सर के राधिका, खुशी मौर्य, खुशी, वैष्णवी, आरती, निखिल, सुदिशा, आर्यन, मनीषा, नेहा, हिमांशु, निशा ने खेल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिनको जय दुर्गा पब्लिक स्कूल में ही अच्छा प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। वही अध्यापक दिनेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, रवि कुमार ने बच्चों का हर्षवर्धन किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में छुपी हुई कलाओ को बाहर निकालने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी बच्चे आगे बढ़ रहे हैं शिक्षक बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ा रहे हैं अभिभावक भी अपने बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देने के लिए प्रोत्साहित करें। क्योंकि बच्चे देश का भविष्य है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours