हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में माय छोटा स्कूल के नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं ने फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्कूल के प्रबंधक प्रदीप पाल का कहना है कि किताबी ज्ञान के अलावा बच्चों में संस्कार, प्राचीन सभ्यताओं, धार्मिक आयोजन की जानकारी होनी भी अनिवार्य है। ताकि बच्चों को उन त्योहारों के होने के मूल कारण भी ज्ञात हो सके। इन्ही सब कारणों को देखते हुवे इस प्रकार के आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर छोटे बच्चों के द्वारा अनेकों कार्यक्रम जैसे गीत नृत्य आदि का आयोजन भी हुवा। जिस प्रकार बच्चे विभिन्न विभिन्न ड्रेस में सज धज कर आये वो सभी का मन मोह रहे थे। इस कार्यक्रम में स्कूल की ओर से प्रियंका पाल, रजनी पाल, रश्मि मिश्रा, एवं अन्य स्कूली स्टाफ़ उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours