हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज दिनांक 23 अगस्त 2019 को नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के सौजन्य व स्मार्ट यूथ क्लब के सहयोग से ग्राम सिकरौढा में राव अदीब खां के आवास पर  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा घोषित “फ़िट इंडिया “कार्यक्रम सम्बंध में आज 11 बजे प्रसारित होने वाले कार्यक्रम का डिजिटल प्रसारण किया गया, जिसमें युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री श्री किरण रिजिजु जी युवाओं को बीमारियों से बचाव व शरीर को फिट रखने का देश के नाम संदेश दिया, इस कार्यक्रम को यूथ क्लब के युवाओं ने बड़ी ही शांति व ध्यानमग्न मुद्रा में द्वारा सुना, इस कार्यक्रम के डिजिटल प्रसारण की व्यवस्था स्मार्ट यूथ क्लब के अध्यक्ष मुहम्मद साकिब द्वारा की गई, कार्यक्रम के डिजिटल प्रसारण मे मुख्य रूप से सुहैल अहमद, मसूद राणा, तौकीर रज़ा, आकिब अली राव रमीज़, नूर आलम आदि युवा उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours