हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। अशोका इंटरनेशनल एकेडमी अम्बूवाला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें एकेडमी के सभी छात्र छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, कार्यक्रम में मटकी फोड़ दृश्य बड़ा आनंद प्रिय रहा,
इस दौरान छोटे बच्चों का फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्री कृष्णा की भूमिका में सूर्याश, श्री हनुमान की प्रियांशु, सदामा की भूमिका में दीपक और शिव शंकर की भूमिका में आयरन ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन मनीष चौहान, मैनेजिंग डायरेक्टर पीयूष चौहान, प्रधानाचार्य अरुण शर्मा, एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours