हरिद्वार की गूंज (24*7)
  समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। श्री राधे कृष्णा सेवा समिति के अध्यक्ष व पूर्व उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ उत्तराखंड जिला हरिद्वार लक्सर के ठाकुर सोनू चौहान ने सम्पूर्ण देश व प्रदेश के लोगो को श्रीकृष्णा जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी, आपको बताते चले कि सोनू चौहान एक समाजसेवी के रूप में जाने जाते है, जो किसी भी परिचय का मोहताज नही है, समय-समय पर अपनी समाजसेवी के रूप में जनमानस की समस्याओं को पूरी गम्भीरता से उठाते है, और आगे भी उठाते रहेंगे। सोनू चौहान ने बताया की हिंदू धर्म में भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन को बहुत ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण श्री हरी विष्णु जी के ही अवतार हैं भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के युद्ध में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था और वही गीता का उपदेश आज भगवत गीता के रूप में सभी मनुष्यों का मागदर्शन करता है भगवत गीता को पढने से मनुष्य के जीवन की सभी कठिनाइयाँ दूर हो जाती है, भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन को जन्माष्टमी के रुप में मनाया जाता है और भगवान श्री कृष्ण को आराध्य मानने वाले मनुष्य बड़े हर्ष उल्लास के साथ उनके जन्मदिन को मनाते हैं इस दिन बहुत से लोग व्रत आदि भी रखते हैं भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मध्य रात्रि के समय हुआ था और यह समय पुराने ग्रंथों के अनुसार बहुत ही शुभ समय माना जाता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours