हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ज्वालापुर के अवधुत मंडल मंदिर में 18 अगस्त से चल रही श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आज चतुर्थ दिवस में बड़ी धूम धाम से कथा में श्री कृष्ण जन्म दिवस मनाया गया। अपनी रसमय वाणी से भाव विभोर कर रहे कथा वाचक श्री पण्डित वासु देव दास महाराज ने वामन भगवान की कथा सुनाई ओर श्री राम जन्म और श्री कृष्ण भगवान के जन्म की कथा सुनाई। सभी भक्तजनो बड़े हर्षोल्लास से भगवान के जन्म की कथा सुनी ओर आनंद से भगवान का जन्म उत्सव मनाया कथा में अपना आशीर्वाद देने श्री 1008 महामंडलेश्वर संतोषानंद जी महाराज ओर श्री रामा नंद जी महाराज उपस्थित हुए। इस कथा में छप्पन भोग का प्रसाद भी लगाया गया। जिसमे सेवा में विनोद शर्मा, विवेक शर्मा, तरुण शर्मा, प्रदीप पाल, भव्या, बेकरी रामनगर पूजा वालिया, राहुल पण्डित, अंकित शर्मा आचार्य आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours