हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी द्वारा पुलिस लाइन देहरादून स्थित सभागार में जनपद के समस्त अधिकारियों के साथ सैनिक सम्मेलन तथा उसके पश्चात मासिक अपराध गोष्ठी की गयी, सैनिक सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, मासिक अपराध गोष्टी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध को निर्देशित किया गया, कि वह थानों में लम्बित पडी विवेचनाओ का विश्लेषण कर अधिक से अधिक विवेचनाओ को पुलिस कार्यालय, अन्य शाखाओं में नियुक्त निरीक्षकों, उप निरीक्षको को स्थानान्तरित करना सुनिष्चित करें, जिससे थाना स्तर पर विवेचनाओ का भार कम किया जा सके और थाना पुलिस अपना पूरा ध्यान बेसिक पुलिसिंग पर केन्द्रित कर सके,
इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, जो अस्थाई अतिक्रमण थाना प्रभारियों के स्तर से हटाया जा सकता है, उस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उसे हटा लें, तथा पूर्व से किये गये स्थाई अतिक्रमण के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागो से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, शहर की यातायात व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी, किसी थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले जुलूस, शोभायात्रा, रैली निकाली जाती है, तो सम्बन्धित आयोजकों से पहले दिन सम्पर्क स्थापित कर एक रिपोर्ट तैयार कर ली जाये व आयोजकों से इस सम्बन्ध में लिखित प्रमाण-पत्र लिया जाये कि, उनके द्वारा यातायात को बाधित नही किया जायेगा व नियमों का सशर्त पालन किया जायेगा, सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संकरे मार्गों को चिन्हित कर उक्त मार्गों में रेहडी, ठेलीवालों का आवागमन पूर्ण रूप से बन्द करना सुनिश्चितत करें, जिससे अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, समस्त थाना प्रभारी यातायात के दबाव को देखते हुए पीक आवर में कम से कम फोर्स को थाने में रखते हुए समस्त फोर्स सडक पर मौजूद मिलेगा व यातायात को सुचारू रूप से चलायेगा, व शहर में ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जायेगा जहां यातायात बाधित होता है, उसके आस पास नो- पार्किंग में खडे वाहनों को टो करने के लिये क्रेन की व्यवस्था की जायेगी, अपराध समीक्षा के दौरान बताया गया कि अपराधों के अनावरण का प्रतिशत अच्छा है, परन्तु निरोधात्मक कार्यवाही इसकी तुलना में काफी कम हैं, महोदय द्वारा असामाजिक व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरूद्ध अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए ठगी व धोखाधडी के अभियोगों में संलिप्त अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक तौर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, साथ ही महोदय द्वारा बताया कि यदि किसी थाना क्षेत्र में कहीं पर नशा बिक रहा है, या अवैध खनन हो रहा है, तो समय से वैधानिक कार्यवाही करे ले, यदि जनपद की किसी अन्य विशेष पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में नशा अवैध खनन पकडा जायेगा, तो सम्बन्धित थाना प्रभारी चौकी प्रभारी की संलिप्ता मानते हुए वैधानिक कार्यवाही की जायेगी, उक्त गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक, नगर, ग्रामीण, यातायात, संयुक्त निदेशक विधि, क्षेत्राधिकारी सदर, नगर, डालनवाला, ऋषिकेश विकासनगर,यातायात, समस्त थाना प्रभारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours