हरिद्वार की गूंज (24*7) 
(रजत चौहान) हरिद्वार। जो काम लोक निर्माण विभाग को कराना चाहिए था, वह यातायात पुलिस को स्वयं कराना पड़ा, राष्ट्रीय राजमार्ग हरिद्वार हाईवे रूप से जर्जर हो चुका है। तो यातायात पुलिस ने खुद ही काम हाथ में ले लिया, ओर यातायात पुलिस हरिद्वार द्वारा सिंहद्वार पर गड्ढे भरवाकर यातायात को सुचारू किया गया, हाईवे पर कई जगह गहरे गड्ढे हो जाने के कारण कई दिनों से भारी वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही थी।
इन गड्ढों की वजह से बाईपास मुख्य चौराहे पर प्रतिदिन जाम लग जाता था और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। पुलिस ने गड्ढे में ईंट, पत्थर डलवाकर सड़क को कुछ हद तक ठीक कराया, आपको बता दें की भारी बारिश होने के कारण सड़क में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए है, ओर इसमें कई बार फोरविलर, ट्रक पलटने से बचे है, तो वहीं दूसरी ओर बाइक सवार इन गड्ढों में गिरकर घायल भी हो चुके। हरिद्वार यातायात पुलिस ने गहरे गड्ढों को ईंट, पत्थर से भरवाकर बराबर कराया, लोगों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार पुलिस द्वारा गड्ढों को ईंट, पत्थर से भरा गया था, लेकिन भारी बारिश होने के कारण तारकोल न पड़े होने के कारण यह गड्ढे फिर हो जाते है। फिलहाल गड्ढों में ईंट, पत्थर पड़ जाने से कुछ दिनों के लिए गाड़ी चालकों को आराम होगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours