हरिद्वार की गूंज (24*7)  
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा सकुशल बरामद कर बालक को परिजनों को सौंपा गया है बालक एहसान पुत्र चांद मोहम्मद जिसको दिनांक 13.04.19 को रेलवे चाइल्ड लाइन हरिद्वार द्वारा लावारिस अवस्था में मिलने के कारण बाल गृह दाखिल किया गया था। बालक द्वारा अपना पता कैला भट्टा गाजियाबाद बताया जा रहा था बालक का पूर्ण पता ना होने के कारण बालक को बाल गृह में भेज दिया गया था एंटी ह्यूमन टीम हरिद्वार के उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत राकेश भट्ट व कां.राकेश कुमार को पता चला तो उन्होंने बालक की काउंसलिंग की, बालक ने बताया कि उनके घर के पास डॉक्टर जैन की दुकान है और घर के पास केला मस्जिद एवं चांद मस्जिद स्थित है गूगल मैप से इन स्थानों को सर्च किया गया तो पता चला कि इन स्थानों के पास मुस्ताक होटल नाम से एक होटल स्थित है होटल मालिक से बात करने पर पूरी बात बताई और उनको बच्चे की फोटो व्हाट्सएप सेंड की गई कुछ समय पश्चात होटल मालिक ने एहसान बालक के पिता चांद से बात कराई जिन्होंने कहा कि मैं काफी गरीब हूं मेरा लड़का घर से नाराज होकर कहीं चला गया था जिसे मैंने काफी तलाश किया लेकिन नहीं मिला आज उपरोक्त बालक के पिता अपने बच्चे को लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं और सीडब्ल्यूसी के माध्यम से बालक को उनकी सुपुर्दगी में दिया गया है बालक को देकर पिता मोहम्मद चांद की आंखों में आंसू बहने लगे और कहने लगा कि मैं तो आश ही खो बैठा था क्योंकि मे इसे ढूंढते ढूंढते बीमार हो गया था जिस कारण इसे खोज नहीं सकता था लेकिन मे हरिद्वार पुलिस का अपने पूरे परिवार की ओर से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने सकुशल मेरे बच्चे को खोज कर मेरे सुपुर्द किया और मुझ गरीब पर अपनी दया दृष्टि दिखाई है। एंटी ह्यूमन टीम हरिद्वार के उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत, राकेश भट्ट व कां.राकेश कुमार की मौजूद लोगों ने खूब प्रशंसा की और कहा कि उत्तराखंड मित्र पुलिस अपने कर्तव्य को ईमानदारी के साथ निभा रही है उन्होंने कहा कि मित्र पुलिस जनता की समस्याओं का निस्तारण करने में कोई भी चूक नहीं करती जिसके फल स्वरूप आज बिछड़ा हुआ बालक मां बाप से मिलाया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours