हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने पर हर्ष व्यक्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर व देशहित में उठाया गया यह ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के पश्चात कई दशकों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कश्मीर समस्या को उलझाऐ रखा। यह देश के सत्तर सालों में एक ऐसा ऐतिहासिक कदम है जो प्रधानमंत्री रहते नरेंद्र मोदी के द्वारा ही मुमकिन हो पाया है। आचार्य सेमवाल ने कहा कि अब कश्मीर की तमाम समस्याओं का समाधान होना निश्चित है।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान आज रंग लाया है और यह देशवासियों के लिए गौरव की बात है कि नरेंद्र मोदी के द्वारा ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ेगा तथा विश्व में भारत की प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।पाकिस्तान को हर क्षेत्र में मुंह की खानी पड़ेगी तथा सन् 2020 तक अयोध्या में श्री राम के मंदिर का निर्माण भी हो जायेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours