हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने सोनाली पुल ए टू जेड टीवीएस शोरूम के पास मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर सवार दो अज्ञात युवकों द्वारा वादी गौरव पुत्र केहर सिंह निवासी माजरा थाना कोतवाली रुड़की के हाथ से झपट्टा मार फोन छीन कर ले जाने के संबंध में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें उच्चधिकारियों के निर्देशन में मुकदमा में वंचित अभियुक्तों के सुराग परस्ती अथवा प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर पुलिस के द्वारा चेकिंग के दौरान नहर पटरी सोनाली पार्क के पास कलिया रोड से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से चोरी किए गए मोबाइल फोन वीवो बी7 एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर बरामद की गई है पकड़े गए अभियुक्त द्वारा घटना में शामिल अपने साथी अभियुक्त फैसल उर्फ भूरा पुत्र शौकत निवासी सलीम कोडी वाली गली खालापार थाना सदर जिला मुजफ्फरनगर बताया गया है अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक अंकुर शर्मा, उप निरीक्षक विनोद रावत, कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल अनिल मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours