हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। थाना राजपुर पर दो महिलाओं ने आकर लिखित शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि, वह 25 वर्षीय महिला है, 2013 से परमधाम न्यास मुख्यालय बलिदपुर दौराला मेरठ संचालक जनेऊ क्रांति चंद्रमोहन महाराज के मिशन से जुड़ी थी, और उक्त परमधाम न्यास में महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थी, उक्त चंद्रमोहन महाराज ने ही प्रार्थनी कि शादी दिनाँक 18/6/18 को कराई थी, उक्त महाराज का आश्रम व निवास ग्राम शेरा सहस्रधारा में है, वह वही पर मिशन से जुड़ी महिलाओं की मीटिंग बुलाई जाती थी। प्रार्थनी दिनाँक 22/06/18 की महिला मीटिंग में शामिल होने के लिए ग्राम शेरा सहस्रधारा के आश्रम में गयी थी दिन में मीटिंग होने के बाद रात को प्रार्थनी उक्त आश्रम के टीन शेड में सो रही थी समय करीब रात्रि 12 बजे उक्त आश्रम के जनेऊ क्रांति अध्यक्ष कुलदीप निवासी मुज़फ्फरनगर की पत्नी तथा आश्रम के श्रीमंत नीरज की पत्नी अलका प्रार्थनी के पास टिन शेड में आई और प्रार्थनी से कहा कि तुझे बहुत जरूरी काम से चंदमोहन महाराज ने अपने कमरे में बुलाया हैं, प्रार्थनी बिना किसी शक के कमरे में गयी, तो वह पर चंदमोहन महाराज व कुलदीप दोनों थे दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और दोनों ने प्रार्थनी के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया, तथा दुष्कर्म के बाद धमकी दी कि यदि कही बताया तो तुझे जिंदा नही छोड़ेंगे, तथा इसी प्रकार मेरी साथी महिला ने भी मुझे बताया था कि दिनाँक 17/06/19 को इसी प्रकार चंदमोहन महाराज ने उसके साथ भी बलात्कार किया था, जो मेरे साथ अभी राजपुर थाने में आई है, उसने मुझे यह भी धमकी दी कि मैंने तेरे वीडियो क्लिप भी बना ली है, चंद्रमोहन महाराज अत्यंत प्रभावशाली व ऊंची पहुच वाला व्यक्ति है, प्रार्थनी व मेरी साथी उससे डर की वजह से आज तक शिकायत नही की थी, प्रार्थनी अब उक्त के विरुद्ध कार्यवाही करना चाहती है, उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत उचित धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर इसकी सूचना तुरंत उच्च अधिकारीगनो को दी गयी, जिस पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उक्त मामले की विवेचना प्रारम्भ की गई, रात्रि को ही पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया, तथा उक्त प्रकरण के संबंध में पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली कि, कुछ व्यक्तियों द्वारा चंदमोहन महाराज को धमकाया जा रहा था, जिसके संबंध में महाराज ने उन व्यक्तियों के खिलाफ दिनाक 6 अगस्त 2019 को मेरठ में दो अभियोग पंजीकृत कराए हैं, जिसकी विवेचना प्रचलित है, अन्य तथ्यों पर विवेचना की जा रही है, प्राप्त तथ्यों का भी परीक्षण, विश्लेषण किया जा रहा है, मामले से संबंधित व्यक्तियों का भी परीक्षण किया जा रहा है, सभी प्राप्त सही तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours