हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 24 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा है। कोतवाली एस०एस०आई० अभिनव शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को 24 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ हम ने गिरफ्तार किया है आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम बबलू पुत्र दिले राम निवासी फतवा बताया है उन्होने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है एसएसआई अभिनव शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में कच्ची शराब के कारोबार करने वाले आरोपियों को  किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours