हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज दिनांक 23.08.2019 को समय 1:30 से 2:00 बजे के आसपास एक लड़का अनुराग पुत्र हैप्पी जायसवाल निवासी न्यू ऋषिकुल कॉलोनी हरिद्वार जो सरस्वती शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल नई बस्ती स्कूल ऋषिकुल हरिद्वार मे कक्षा सातवीं में पढ़ाई कर रहा था, ने  स्कूल की छुट्टी होने के उपरांत ऋषिकुल व हाईवे को जोड़ने वाले पुल से गंगा जी में छलांग लगा दी है, अभी जल पुलिस बोट के साथ डूबने वाले छात्र को ढूंढने का प्रयास जारी है, घटना के सम्बंध में और अधिक जानकारी प्राप्त की जा रही है, जल पुलिस द्वारा उक्त छात्र को ढूडने के हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours