हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर मे जगह जगह बिकते नशे के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा काफी सख्ती के साथ धर पकड और छापे मारी की कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है, लेकिन ज्वालापुर मे नशे के खिलाफ जितनी सख्त पुलिस की कार्यवाही चाही जा रही है, उतनी नही हो पा रही है, ज्वालापुर के जो बडे बडे नशे के कर्ता धर्ता है, उन तक पुलिस पहुँचने मे अभी तक नाकाम नजर आ रही है, पुलिस छापेमारी लगातार कर रही है, लेकिन छोटी मछलियां ही पुलिस की पकड मे है, लेकिन बडी मछलियां अभी पकड से बाहर है, उपनगरी ज्वालापुर मे बिक रहे या मिल रहे नशे के खिलाफ पुलिस को ओर ज्यादा सख्ती बरतने की आवश्यकता है, साथ ही साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार से यह भी अनुरोध है, कि सूत्रो के हवाले से ऐसी खबरे है, कि उपनगरी ज्वालापुर के नशे का बडा जखीरा रखने वालो से कही ना कही कुछ छोटे पुलिस कर्मी साठगांठ रख रहे है, ऐसे जो भी पुलिस कर्मी है, या नही है, इसकी जांच भी पुलिस मे तैनात विश्वास पात्र अफसरों से कराने की आवश्यकता है, और आम समाज को भी आसपास बिक रहे या मिल रहे नशे पर तथा आने जाने वाले संदिग्ध पर नजर रखने की आवश्यकता है, और किसी भी संदिग्ध या नशे के बारे पुलिस का सहयोग करे और पुलिस का सहयोग ले।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours