हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में बदमाशों के हौसले बुलंद पुलिस प्रशासन बेखबर एक बूढ़े बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बदमाशों ने बस मे नशीला पदार्थ सुगांकर की लूटपाट सवालो के घेरे मे बस ड्राइवर और कंडक्टर। प्राप्त जानकारी के अनुसार,बस में बैठकर घर जा रहे एक बूढ़े बुजुर्ग व्यक्ति को बदमाशों ने बेहोशी का नशीला पदार्थ सुगांकर कर लूटपाट की आपको बता दें की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के डौसनी गांव निवासी लियाकत नाम का एक बुजुर्ग व्यक्ति बृहस्पतिवार की शाम को लक्सर से एक दुकान से अपने घर का सामान लेकर लक्सर बस अड्डे से बस में बैठकर अपने घर डौसनी जा रहा था कि बस में बदमाशों ने उसको नशीला पदार्थ सुगांकर सारे पैसे लूट लिए, चौंकाने वाली बात यह है कि बस में इतनी बडी घटना बुढे बुजुर्ग व्यक्ति के साथ घट जाने के बाद भी बस के ड्राइवर व कंडक्टर ने एक बार भी यह नहीं सोचा कि इस बूढ़े व्यक्ति की जान भी जा सकती है ना तो ड्राइवर ने और ना ही कंडक्टर ने इसकी जानकारी किसी को भी देना मुनासिब नही समझा और बेहोशी की हालत में बूढ़े बुजुर्ग व्यक्ति को ले जाकर रुड़की बस स्टैंड पर बस से नीचे डाल दिया, बूढ़े बुजुर्ग व्यक्ति के देर रात तक घर ना पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और परिजनों ने बुजुर्ग व्यक्ति की तलाश करनी शुरू कर दी, इस दौरान परिजनों ने लास्ट बस का पीछा कर रुड़की पहुंचे तो बुजुर्ग रुड़की बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में नीचे पडा़ मिला, इस दौरान जब परिजनों ने बुजुर्ग व्यक्ति की हालत को देखा तो तुरंत परिजनों ने उसे रुड़की के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए देहरादून के लिए रेफर कर दिया है बूढ़े बुजुर्ग व्यक्ति की हालत इस वक्त भी गंभीर बताई जा रही है और बताया जा रहा है कि बूढ़े बुजुर्ग व्यक्ति को अब तक भी होश नहीं है पीड़ित बूढा बुजुर्ग व्यक्ति देहरादून के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि ऐसे बस ड्राइवरों और कंडक्टर के खिलाफ जांच कर सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लानी चाहिए, ड्राइवर और कंडक्टर को सोचना चाहिए था की इसकी सूचना लंढौरा पुलिस चौकी, रूड़की पुलिस या लक्सर पुलिस को दी जाए मगर उसने ऐसा नहीं किया और बुजुर्ग को ले जाकर रुड़की बस स्टैंड पर डाल दिया। जिससे उसकी जान भी जा सकती थी ऐसे लापरवाह लोगों के खिलाफ पुलिस को जाच कर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा ना कर सके। और लूटपाट करने वाले बदमाशों को भी पुलिस को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखोंं के भेजना चाहिए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours