हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार के शिवालिक नगर में बृहस्पतिवार रात्रि चोरी की घटना सामने आई, बताया जा रहा है कि मकान मालिक दिल्ली में प्रवास करते हैं तथा उन्होंने अपना मकान किराए पर दे रखा है, किराएदार निर्धारित समय से रात्रि 10:00 बजे अपने बिस्तर पर सो गए, 2:30 बजे करीब चोरों ने मकान में दस्तक दी तथा बाहर के कमरे की खिड़की की ग्रिल निकाल कर मकान में प्रवेश किया, जिस कमरे में परिवार सो रहा था उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया व बराबर वाले कमरे में से किराएदार के सभी जरूरी कागजात, पासबुक, एटीएम तथा 5000 तक नकदी व ज्यादा कुछ नहीं मिलने पर किचन मे रखा खाने का सामान चोरी कर ले गए, किराएदार की पत्नी जब 4:00 बजे करीब पानी पीने उठी तो कमरे का दरवाजा न खुलने के कारण उसने अपने पति को उठाया दोनों ने मिलकर दरवाजे को खोलने का प्रयास किया परंतु दरवाजा नहीं खुल सका, फिर किराएदार ने पड़ोसी को फोन करके घटना की जानकारी दी तथा पडोसी पुलिस के साथ मकान मे गए व परिवार को कमरे से बाहर निकला। लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। पुलिस ने घटना की जांच कर कर रिपोर्ट लिख ली है तथा घटना की जांच की जा रही है। घटना शिवालिक नगर पी 284 सामुदायिक केंद्र फेस 3 के पीछे की है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours