हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) उत्तर प्रदेश। पुलिस की नौकरी में जन्मदिन मनाना तो दूर जन्मदिन तक याद नहीं रहता है, ऐसा ही कुछ आगरा के थाना एत्माउददोल्ला में पदस्थ हैड कांस्टेबल के साथ हुई, जिन्हें मालूम ही नहीं था कि 31 जुलाई को उनका जन्मदिन है, अचानक थाना प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक ने केक मंगाकर काटने के लिए कहा तब वो एक पल के लिए खुद भी अचरज में पड़ गए, और आंखें भर आई. दरअसल, आगरा ssp बबलू कुमार ने पुलिसवालों में आपसी सामंजस्य बनाने के लिए कुछ नवाचार करने की मंशा जाहिर की थी, जिसे संज्ञान में रखते हुए आगरा एत्माउददोल्ला  थाना प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक ने थाने की स्टाफ का केक काटकर जन्मदिन मनाने की परंपरा की शुरुआत की गई है,
इसी कड़ी में गुरुवार को थाने के हैड कांस्टेबल महाराज सिंह व नए वेच के प्रवेश का जन्मदिन था, लेकिन उन्हें खुद भी इसके बारे में पता नहीं था, अचानक थाना प्रभारी ने पुलिसवालों को बुलाकर केक काटने के लिए कहा, जिसके बाद 26 सालों से परिवार से दूर रहकर पुलिस की नौकरी कर रहे महाराज सिंह प्रवेश की आंखे अपनापन पाकर भर आईं, क्योंकि परिवार से दूर सर्विस करने के कारण आज तक इस तरह से जन्मदिन नहीं मना पाए है।

नौकरी ऐसी कि याद नहीं रहता जन्मदिन
वही अनोखी पहल पर हैड कांस्टेबल महाराज सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस हड़बड़तोड़ नौकरी में अपने जन्मदिन खुद याद नहीं रहता, लेकिन आज थाना प्रभारी द्वारा जिस तरह से आज पहल की गई, नौकरी में रहते वक्त पहली बार थाना परिसर में जन्मदिन मनाने का ऐसा मौका मिला है, जिससे बेहद खुशी हुई है. वहीं कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक ने कहा कि पूरा स्टाफ मेरे परिवार की तरह है, जिस तरह परिवार में किसी सदस्य का जन्मदिन होता है, वह जन्मदिन मनाते हैं. इसके तहत यह रिवाज थाने में शुरू की गई है, जिसकी चलन की जा रही है क्योंकि कई स्टाफ है जो अपने परिवार से दूर रहते है।

एसएसपी बबलू कुमार की हो रही है तारीफ
महकमे में हाे रही तारीफ एसएसपी बबलू कुमार की इस पहल की महकमे भी जमकर तारीफ हाे रही है। पुलिसकर्मियाें का कहना है कि यह पहली बार है जब विभाग की आेर से उनके जन्मदिन जैसे कार्यक्रम काे याद रखा जा रहा है। पुलिसकर्मियाें का कहना है कि दिन-रात की ड्यूटी करने के बाद उन्हें कभी अपना जन्मदिन मनाने की फुरसत ही नहीं मिलती ओर जब परिवार के दूर रहते हैं ताे ये सब खुशियां मनाते हुए भी अकेलापन सा महसूस करते हैं, लेकिन अब जिस तरह से एसएसपी बबलू कुमार ने पहल की है। उससे लगता है कि यह महकमा भी उनका परिवार है आैर परिवार की तरह ही महकमे में स्टाफ के लाेग उनका जन्मदिन मना रहे हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours