हरिद्वार की गूंज (24*7)
(ब्यूरो) दिल्ली। ल्ली में इन्द्रप्रस्थ एजुकेशनल रिसर्च एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लाजपत भवन ऑडिटोरियम में आइकोनिक पर्सनेलिटी ऑफ़ इंडिया  2019 आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समाजसेवी संगठन कदम फाउंडेशन के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया, लाजपत भवन में समारोह का आयोजन इन्द्रप्रस्थ एजुकेशनल रिसर्च एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया, इस आयोजन में मेरठ के सामाजिक संगठन कदम फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट राहुल भड़ाना व सचिव एडवोकेट रवि कपूर को अवार्ड से सम्मानित किया गया, दोनो समाजसेवियों ने शिक्षा, पर्यावरण, रक्तदान आदि क्षेत्रों में अग्रणी रहकर योगदान दिया, कार्यक्रम मे देश भर के चिन्हित समाजसेवियो ने हिस्सा लिया व उन्के द्वारा निस्वार्थ भाव से की जा रही समाजसेवा के कारण उन्हे सम्मानित किया गया, कदम द्वारा पिछ्ले वर्ष की भाति इस वर्ष भी जरुरतमंद बच्चो की शिक्षा सम्बन्धित हर सम्भव मदद कर अगली कक्षा मे दाखिला कराया जा चुका है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours