हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने कोतवाली में एक मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें सभी क्षेत्रवासियों जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया, उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बच्चा चोरों की अफवाह तेजी से फैल रही है और भीख मांग कर गुजारा करने वालों की पिटाई के मामले भी सामने आ रहे हैं,
देखें वीडियो: लक्सर कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी
तो उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस तरह का कोई संदिग्ध व्यक्ति अगर दिखाई देता है तो सबसे पहले वह पुलिस को सूचना दें और उसके साथ मारपीट ना करें, क्योंकि कानून किसी को इसकी इजाजत नहीं देता है आपको बताते चलें कि हाल ही में 2 दिन पहले लक्सर कुआं खेड़ा में ग्रामीणों के द्वारा बच्चा चोर समझकर दो व्यक्तियों की पिटाई की गई थी लेकिन जब उनको थाने लाया गया और पूछताछ की गई तो वह बच्चा चोर नहीं थे इसीलिए वीरेंद्र सिंह नेगी कोतवाल लक्सर ने अपील की है कि किसी के साथ भी मारपीट ना करें, इसकी सूचना लक्सर पुलिस को दें, जिससे कि समय रहते कोई अप्रिय घटना न घट सके, उन्होंने कहा कि मारपीट की इजाजत कानून किसी को नहीं देता इसलिए मैं सभी से अपील करता हूं कि कोई किसी के भी साथ मारपीट की घटना को अंजाम न दे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours