हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। सीपीयू एवं यातायात पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान हरिद्वार में एक टूरिस्ट बस का चालक  शराब पीकर वाहन चलाते हुवे पाया गया। यही ही नही बस में क्षमता से अधिक यात्री पाये गए। 31 सीट पास वाली बस में ओवरलोड मौके पर 58 यात्री बैठे पाए गए। वाहन को सीज कर बस चालक को गिरफ्तार करके उसे नगर कोतवाली हरिद्वार भेज दिया गया। वाहन चालक पर धारा 185, 207 113/194 मोटर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हरिद्वार में यातायात पुलिस और सीपीयू बिना किसी कोताही के अपना कार्य कर रही है। जिसके चलते हरिद्वार क्षेत्र में दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगा है। इस कार्यवाही में ट्रैफिक इंस्पेक्टर रविकांत सेमवाल, सीपीयू से उपनिरीक्षक कैलाश, कॉन्स्टेबल सुशील आदि शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours