हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। भूपतवाला में उस समय भय ने अपने पैर पसार लिए जब एक स्थानीय निवासी ने पेड़ पर एक बड़ा अजगर लटका देखा। जैसे जैसे आस पास के लोगो को इसकी खबर मिली वहां भीड़ लग्न शुरू हो गया समझदारी से काम लेते हुए एक स्थानीय व्यक्ति ने विभाग को सूचित किया। जिसके बाद अजगर को उनके सुपुर्द कर दिया गया। गंगा तट के पास एक पेड़ पर अजगर के लटके होने की खबर से आस पास को लोगो में डट का माहौल बन गया। 
लोगो ने बताया कि पेड़ की जिस डाल पर अजगर लटक रहा था उसी डाल पर मधुमक्खी ने अपना छत्ता बनाया हुआ था जिससे माहौल ओर बिगड़ने के आसार थें। हालांकि एक स्थानीय युवक लाला की सूझबूझ से अजगर को पकड़ कर सुरक्षित तरीके से एक कपड़े के थैले में रख दिया गया। विभाग को सूचना देने के बाद पहुचे कर्मचारियों ने देखा तो पाया कि एक अजगर को स्थानीय लोगो अजगर पकड़ कर थैले में रखा हुआ है जिसमे अजगर सुरक्षित है उसके बाद उसे अपने साथ ले गए। अजगर के देखने के लिए आस पास भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए जिसके बाद स्थानीय प्रतिनिधियों ने लोगो की भीड़ को हटाया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours