हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरियाली तीज त्यौहार के मौके पर महावीर कंप्यूटर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में मेहंदी का कंपटीशन कराया गया, जिसमें इंस्टीट्यूट की सभी लड़कियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, लड़कियों ने एक से एक डिजाइन बना कर सभी का मन मोह लिया, इस कंपटीशन में आरती रावत ने सर्व प्रथम स्थान प्राप्त किया,
इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित जायसवाल ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया, और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे बढ़ने का प्रोत्साहन प्रदान किया। आपको बता दें कि यह त्यौहार पूरे भारत वर्ष में बनाया जाता है हरियाली तीज पर्व में महिलाओं का विशेष महत्व रहता है, ओर वहीं इस हरियाली तीज पर मेहंदी लगाने नए वस्त्र पहने तथा झूला झूलने के साथी अपने सुख में जीवन व्यतीत करने के लिए अपने माता-पिता व सास-ससुर की सेवा करने का भी संदेश यह तीज पर्व हमें देता है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours