हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एक युवक प्रतापपुर गांव के निकट पंचवली मंदिर तिराहे से कच्ची शराब को लेकर जा रहा है उस पर हमने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी को मौके पर धर दबोचा, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक पुत्र गणेश निवासी प्रतापपुर बताया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है उनका कहना है कि क्षेत्र में कच्ची शराब के कारोबार करने वालो को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours