हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। आपको बताते चलें कि 22 अगस्त को डौसनी निवासी लियाकत परचून का सामान लेने लक्सर आया था सामान खरीदने के बाद शाम के समय आखरी बस संख्या DL1PB 5769 से अपने घर वापस डौसनी लौट रहा था लेकिन रास्ते में ही बस में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसकी जेब से 10,000 की नगदी लूट ली थी परिजनों का आरोप है कि ड्राइवर और कंडक्टर की घोर लापरवाही के चलते वह बेहोशी की हालत में बस में पड़े रहे जिसकी सूचना ड्राइवर और कंडक्टर ने ना तो लंढौरा पुलिस को दी और ना ही रुड़की पुलिस को दी और बेहोशी की हालत में उन्हें रुड़की बस स्टैंड पर फेंक दिया जब परिजनों ने उनकी तलाश की तो वह रुड़की बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में बस से नीचे पडे मिले उनको देखकर परिजनो ने आनन-फानन में उन्हे रुड़की के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा है परिजनों का आरोप है  कि बस में ड्राइवर व कंडक्टर ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है परिजनों ने आरोपी कंडक्टर और ड्राइवर  के खिलाफ जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है वहीं कोतवाली पुलिस ने भी पीडित के परिजनो को आश्वासन दिया है और जांच में जुट गई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours