हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। श्रीकृष्णा जन्माष्टमी के पर्व को ओल इन वन एकेडमी की निदेशक सीमा गाबा ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर्षोल्लास के साथ मनाया, जन्माष्टमी के पर्व पर बच्चो ने श्री कृष्णा के बाल रूप को प्रस्तुत करके दर्शकों का मनमोह लिया, और तरह तरह की आकृतियां बच्चो को पेश करके उपस्थित लोगो मंत्र मुग्ध कर दिया, 
सीमा गाबा ने बताया की हिंदू धर्म में भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन को बहुत ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण श्री हरी विष्णु जी के ही अवतार हैं भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के युद्ध में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था और वही गीता का उपदेश आज भगवत गीता के रूप में सभी मनुष्यों का मागदर्शन करता है भगवत गीता को पढने से मनुष्य के जीवन की सभी कठिनाइयाँ दूर हो जाती है, भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन को जन्माष्टमी के रुप में मनाया जाता है और भगवान श्री कृष्ण को आराध्य मानने वाले मनुष्य बड़े हर्ष उल्लास के साथ उनके जन्मदिन को मनाते हैं इस दिन बहुत से लोग व्रत आदि भी रखते हैं भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मध्य रात्रि के समय हुआ था और यह समय पुराने ग्रंथों के अनुसार बहुत ही शुभ समय माना जाता है, श्रीकृष्णा जन्माष्टमी के पर्व को मनमोहक बनाने के कार्यक्रम में आयुष्मान, निमिश, रियान्शी, श्रीयांश, अक्षरा, अर्थव, जिया, नम्रता, पार्थ, यर्थाथ, चारवी, आराध्य, आरूष आदि बच्चो ने भाग लिया, कार्यक्रम का संचालन  दिया और अंश आदि ने किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours