हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में सड़को पर अतिक्रमण की समस्या नासूर बनती जा रही है आए दिन सडक हादसे भी लगातार सामने आ रहे हैं मगर तहसील प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है आपको बता दें लक्सर मेन बाजार में भी अतिक्रमण कर दुकानदारों ने दुकानो के सामने सामान सड़क पर लगा रखा है जिसकी शिकायत स्थानीय निवासियों ने कई बार तहसील प्रशासन को भी की, बावजूद इसके तहसील प्रशासन इन अतिक्रमण करने वालों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है जिसके चलते स्थानीय निवासियों मे तहसील प्रशासन के प्रति रोष है तहसील प्रशासन को चाहिए की सड़कों पर किये गए अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए, साथ ही अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर, उन पर जुर्माना भी लगाए ताकि ये अतिक्रमण फिर से ना करे और दुर्घटनाओं पर भी कुछ अंकुश लग सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours